ब्रेकिंग
ब्रेकिंग खेल

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में हरिद्वार का दबदबा!

कुश्ती के अखाड़े में हरिद्वार के पहलवानों ने दिखाया दमखम, कई भार वर्गों में जीते पदक!

हरिद्वार संवाददाता | आसिफ खान

हरिद्वार। खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में कुश्ती के अखाड़े में खिलाड़ियों ने जमकर दमखम दिखाया। प्रदेशभर से पहुंचे पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों में हरिद्वार के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। अलग-अलग भार वर्गों में हरिद्वार के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।

शनिवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में अंडर-14 वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती के मुकाबले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। अखाड़े में उतरते ही खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबला किया। हर मुकाबले में जीत के लिए खिलाड़ियों ने पूरी ताकत झोंक दी और दर्शकों ने भी तालियों के साथ पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।

38 किलो में हरिद्वार ने किया क्लीन स्वीप

अंडर-14 बालक वर्ग के 38 किलोग्राम भार वर्ग में हरिद्वार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों प्रमुख स्थानों पर कब्जा जमाया। रक्षित राठी ने प्रथम, अल्तमश ने द्वितीय और यासिर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

44 किलो में भी हरिद्वार का जलवा

44 किलोग्राम अंडर-14 बालक वर्ग में हरिद्वार के कृष्ण कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नैनीताल के अर्पित पाल दूसरे स्थान पर रहे। चम्पावत के हर्षित और हरिद्वार के विहान लोहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

48 किलो में हरिद्वार के पहलवान आगे

48 किलोग्राम भार वर्ग में भी हरिद्वार के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। अरमान ने प्रथम, यथार्थ लोहान ने द्वितीय तथा काय मलिक और हर्ष कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।

52 किलो में भी हरिद्वार का दबदबा

52 किलोग्राम भार वर्ग में हरिद्वार के निशांत ने प्रथम और विशाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊधमसिंह नगर के मनन चंद तथा हरिद्वार के लवकुश सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।

हरिद्वार के पदक विजेताओं की सूची 38 किलो: रक्षित राठी प्रथम, अल्तमश द्वितीय, यासिर तृतीय 41 किलो: रिहान प्रथम, दिव्यांश द्वितीय 44 किलो: कृष्ण कुमार प्रथम, अर्पित पाल द्वितीय, हर्षित व विहान लोहान तृतीय 48 किलो: अरमान प्रथम, यथार्थ लोहान द्वितीय, काय मलिक व हर्ष कुमार तृतीय 52 किलो: निशांत प्रथम, विशाल द्वितीय, मनन चंद व लवकुश सिंह तृतीय

प्रतियोगिता के दौरान विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। खिलाड़ियों ने भी पदक जीतने के बाद आगामी मुकाबलों के लिए और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में परम पूज्य गुरुदेव अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनन्तानन्द सरस्वती जी महाराज सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा जितेंद्र पुंडीर, मंडल महामंत्री भाजपा भानु प्रताप, देवेंद्र चौधरी, अमन चौहान, हितेश चौहान, पूनम मिश्रा, अशोक कुमार, रोहित, प्रदीप सहित जनप्रतिनिधि, खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश भट्ट ने बताया कि खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही है। प्रदेश के सभी जनपदों से खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्ग और भार वर्गों में मुकाबले आयोजित होंगे।

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और मेहनत के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर दिया।

न्यूज़ पोर्टल बनवाएं: 75339 28185