ब्रेकिंग
ब्रेकिंग हरिद्वार

एचआरडीए में गूंजा जश्न, धूमधाम से मनाया गया सेक्टर इंचार्ज रोहित वर्मा का जन्मदिन

केक कटिंग से लेकर पार्टी तक दिखी खुशी, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दीं शुभकामनाएं

रुड़की संवाददाता | आसिफ खान

रुड़की। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) परिसर में गुरुवार को उस समय खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब प्राधिकरण के सेक्टर इंचार्ज रोहित वर्मा का जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अधिकारियों, तकनीकी स्टाफ एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर जन्मदिन समारोह में हिस्सा लिया और केक काटकर खुशियां साझा कीं।

जन्मदिन समारोह के दौरान कर्मचारियों ने रोहित वर्मा को केक खिलाकर उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं। साथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर तरक्की की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान प्राधिकरण परिसर में कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, अपनापन और आत्मीयता का माहौल नजर आया।

साथियों का स्नेह देख भावुक हुए रोहित वर्मा

समारोह में मिली शुभकामनाओं और स्नेह के लिए रोहित वर्मा ने सभी अधिकारियों, स्टाफ एवं कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि साथियों ने जिस आत्मीयता और अपनापन के साथ उनका जन्मदिन मनाया, वह उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि साथियों का यह स्नेह और सहयोग उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

स्टाफ के लिए भी आयोजित की गई पार्टी

जन्मदिन की खुशियों को साथियों के साथ साझा करते हुए रोहित वर्मा की ओर से स्टाफ एवं कर्मचारियों के लिए पार्टी का आयोजन भी किया गया। इस दौरान सभी ने मिलकर जन्मदिन का जश्न मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। समारोह हंसी-खुशी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ये अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

जन्मदिन समारोह में टीएस प्रखर अग्रवाल, दीपक, पुनीत, चंद्र प्रकाश, गोविंद सिंह, कुलदीप, सोहनलाल, सौरव कश्यप, मोहित कुमार, मोनू, पुलिस ऋषिपाल, बलधीर सिंह, सुरेश पाल, गौरव सिंह सहित एचआरडीए के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

केक कटिंग, शुभकामनाओं और आपसी मेलजोल के बीच आयोजित समारोह ने एचआरडीए परिसर में खुशी का माहौल बना दिया।

न्यूज़ पोर्टल बनवाएं: 75339 28185