सतपाल महाराज के जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं!
राज्यपाल बोले—अध्यात्म, सेवा और राष्ट्रसेवा का अद्भुत समन्वय हैं सतपाल महाराज, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश आज पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक
लोक भवन देहरादून/हरिद्वार विशेष संवाददाता | आसिफ खान
हरिद्वार। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से सोमवार को हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, श्री भरत चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जन्मोत्सव समारोह में राज्यपाल ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा एवं सामर्थ्य की कामना की।
राज्यपाल ने कहा कि अध्यात्म, मानव सेवा और राष्ट्रसेवा का समन्वय सतपाल महाराज के जीवन की विशेष पहचान है। मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से उन्होंने देश-विदेश में मानव धर्म, आत्मज्ञान, सद्भावना, प्रेम और सेवा का संदेश पहुंचाने का कार्य किया है। उनका आध्यात्मिक जीवन मानवता की सेवा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए सतपाल महाराज निरंतर उत्तराखंड की सेवा में योगदान दे रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति की ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना आज के दौर में पूरी मानवता के लिए बेहद प्रासंगिक है। मानव धर्म, सद्भाव और सर्वधर्म समभाव के माध्यम से इस भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
राज्यपाल ने कामना की कि सतपाल महाराज की आध्यात्मिक साधना, मानव सेवा और जनसेवा की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे। उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज के साथ-साथ युवा पीढ़ी को सेवा, सद्भाव और राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित करता रहे।
समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी सतपाल महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।